You are currently viewing रामानंद सागर के पौराणिक शो ‘रामायण’ में , निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकात पंड्या का हुआ निधन

रामानंद सागर के पौराणिक शो ‘रामायण’ में , निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकात पंड्या का हुआ निधन

मान्यवर:-रामानंद सागर  के पौराणिक शो ‘रामायण’  के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी  के बाद इस शो के एक और मशहूर किरदार का निधन हो गया है | शो में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकात पंड्या ने आज यानी गुरुवार को अपनी आखिरी सांस ली |

चंद्रकात पंड्या 78 साल के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे | उनके निधन का कारण उनकी बीमारियों को बताया जा रहा है | चंद्रकात के निधन की पुष्टि रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने की है |

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए चंद्रकांत पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया | चंद्रकांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निशान राज | अरुण गोविल ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया |