You are currently viewing पंजाब में किसानों ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से कीड़े से नष्ट हुई , धान की फसल की भरपाई करने की मांग

पंजाब में किसानों ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से कीड़े से नष्ट हुई , धान की फसल की भरपाई करने की मांग

मान्यवर:-पंजाब में गुलाबी सुंडी से धान की फसल तबाह हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुलाबी सुंडी के हमले से तबाह धान की फसल का जायजा लेने के लिए बठिंडा के गांव कटार सिंह वाला, गुलाबगढ़, नसीबपुरा समेत मंडी कलां पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने गांव कटार सिंह वाला में किसान बलविंदर सिंह खालसा को गले से लगाया था। बुधवार को किसान बलविंदर सिंह ने कहा कि जफ्फी डालने से कुछ नहीं होगा चन्नी साहिब, पच्चीस दिन हो गए दौरे को… पर कांग्रेस सरकार ने पीड़ित किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया।

गांव कटार सिंह वाला में किसान बलविंदर सिंह खालसा ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जब मुख्यमंत्री चन्नी को कहा कि किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को रास्ते में चोर निगल जाते हैं और आप ही विश्वास दिलाएं कि अबकी बार किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि रास्ते में बैठे चोर नहीं खाएंगे। सीएम ने जैसे ही यह शब्द किसान से सुने तो उन्होंने बलविंदर सिंह खालसा को गले लगाकर शांत किया और वादा किया था कि जल्दी ही कांग्रेस सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा देगी।