You are currently viewing कांग्रेस ने धरना दिया लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में और कहा कि भाजपा सरकारें लोकतंत्र को नष्ट कर रही हैं

कांग्रेस ने धरना दिया लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में और कहा कि भाजपा सरकारें लोकतंत्र को नष्ट कर रही हैं

लुधियाना(विशाल ढल्ल):-लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में लुधियाना कांग्रेस ने आज लुधियाना में भारत नगर चौक के पास धरना दिया | सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई विधायक मौजूद थे। जिन्होंने लखीमपुर खीरी के पीड़ित किसानों के लिए न्याय की मांग की |

 विरोध कर रहे कांग्रेस विधायकों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड पर आज दो घंटे का मौन रखा है, ताकि निष्क्रिय सरकारों को जगाया जा सके और प्रभावित किसानों के परिवारों को न्याय मिल सके | उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकारें लोकतंत्र को नष्ट कर रही हैं।