मान्यवर:-पटना में सोमवार देर रात एक परिवार के दो बच्चों की जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है | पारिवारिक कलह को इस हत्या का कारण माना जा रहा है | मामला राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव का है | मरने वाले बच्चों में एक की उम्र चार साल जबकि दूसरा डेढ़ साल का है | जबकि मां की हालत गंभीर है | घटना की जानकारी मिलने पर फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस पहुंची | बहरहाल, दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |
मिली जानकारी के मुताबिक, मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है | ग्रामीणों की मदद से मां को इलाज के लिए फुलवारीशरीफ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस बीच पुलिस ने दादा-दादी को गिरफ्तार कर लिया है | इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है | बच्चों के दादा-दादी पर पिछले कई सालों से प्रताड़ित करने का आरोप है | साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि साजिशन मां और बच्चों को जहर दे दिया गया |
इस बीच पुलिस ने दादा अलख सिंह और दादी मारुति देवी से पूछताछ कर ममाले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है | अलख सिंह और मारुति देवी के मुताबिक, उनका बेटा शैलेश सोमवार सुबह ही गोमो चला गया था और उसके बाद वे लोग दुकान आ गये | इसके बाद घर मे क्या हुआ, पता नहीं है | हालांकि दादा- दादी के विरोधाभास की बात सामने आ रही है | मसलन, पुलिस तहकीकात में जुटी है |