जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय जालंधर के बी.वोक (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-II के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में दूसरा, तीसरा और नौवां स्थान प्राप्त किया।
रणदीप ने 371 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। साम्या सोढ़ी 368 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सृष्टि 400 में से 353 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रही।
प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर श्री आशीष चड्ढा एवं श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।