जालंधर(मान्यवर):-पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के सभी टकसाली कार्यकर्ताओं ने आज गाँधी जयंती पर कंपनी बाग़ पर गाँधी जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस मौके पर सभी टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्ता ने गाँधी जी की विचार धारा पर चलने के लिए प्रेरित किया।
टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा की गांधी जी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी |
बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका में भी नस्लीय भेदभाव को लेकर अपनी आवाज बुलंद की थी। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
इस मोके पर कांग्रेस के टकसाली कार्यकर्ता अंकित कत्याल, विजय मिंटू, धीरज घई, संदीप मेहरा, कीर्ति दत्ता, पुष्पिंदर लाली, संदीप खोसला, गुरप्रीत सिंह, मानव खन्ना, लवली महाजन, मोहित दयाल नत्मस्तक हुए।