मान्यवर:-एटा के थाना जलेसर परिसर के आवास में शनिवार सुबह हेड कांस्टेबल राजवीर (58) का शव फंदे से लटका मिला।
बताया गया है कि राजवीर आवास पर अकेले ही था। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। थाना परिसर में सिपाही का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।