You are currently viewing यहाँ मिला महिला का शव ; पढ़े

यहाँ मिला महिला का शव ; पढ़े

मान्यवर:-कटघर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव संभल की गीता देवी का निकला। गुरुवार को संभल से मुरादाबाद पहुंचे मायके वालों ने मृतका की पहचान की है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

गीता देवी संभल के चौधरी सराय निवासी थी। उसकी शादी आलम सराय निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू फर्म में नौकरी करता है। गीता के पांच बच्चे देव, देवांश, आदित्य, छवि और छोटू हैं। बताया जा रहा है कि गीता अपने पति के साथ गलशहीद थानाक्षेत्र के हरपाल नगर में किराए के मकान में रहती थी। 28 सितंबर को गीता का शव गोविंद नगर स्थित रेलवे लाइन किनारे मिला था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने अज्ञात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया था।

गुरुवार को मां सुमन देवी, पिता रमेश कुमार, भाई मनोज कुमार, विमल व राहुल ने मुरादाबाद पहुंचकर कटघर थाना पुलिस से संपर्क किया। पता चला कि दो दिन पहले एक महिला का शव मिला था, जिसका शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखा है। परिवार के लोगों ने शव देखकर मृतका की पहचान गीता के रूप में की। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। कटघर थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मायके वालों ने आरोप लगाए हैं। आरोपों की जांच की जाएगी।