जालंधर(मान्यवर):-स्थानिक ट्रिनिटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, जालंधर में कॉलेज के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर जी और IQAC सैल्ल के कोआरडीनेटर असी. प्रो. नीतू खन्ना के सहयोग और प्रयत्न से कालेज के अध्यापकों के लिए समय के सही प्रयोग और प्रोफेशनल विकास विषय सम्बन्धित फेकल्टी डिवैल्पमैंट प्रोगराम आयोजित किया गया।
इस प्रोगराम में रिसोर्स पर्सन के तौर पर श्री बलबीर सिंह जी पहुँचे। इन के इलावा डा. असीस अरोड़ा भी विशेष तौर पर पहुँचे। प्रोगराम की शुरुआत भक्ति संगीत के साथ हुई। प्रिंसिपल डा. सुनील कुमार अरोड़ा ने सभी का अपने शब्दों के द्वारा स्नेहपूर्ण स्वागत किया।
डा. असीस अरोड़ा ने रिसोर्स पर्सन श्री बलबीर सिंह जी के जीवन और उपलब्धियों के बारे जानकारी दी। इस उपरांत श्री बलबीर सिंह जी विषय पर बड़े ही रोचक और प्रभावशाली ढंग के साथ जानकारी दी और अध्यापकों को समय की सही प्रयोग और प्रोफेशनल विकास सम्बन्धित तरीके बताए।
कॉलेज के IQAC सैल्ल के कोआरडीनेटर असी. प्रो. नीतू खन्ना ने अपने शबदो के द्वारा सभी का इस प्रोगराम में पहुँचने के लिए धन्यवाद किया। मंच संचालन की भूमिका असी. प्रो. नवोदिता ने बाखूबी ढंग के साथ निभाई। अंत राष्ट्री गान के साथ यह प्रोगराम समाप्त हो गया।
इस मौके ट्रिनिटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, जालंधर के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर, प्रिंसिपल डा. सुनील कुमार अरोड़ा, ट्रिनिटी कालेज की अकैडमिक डीन डा. पूजा गाबा, IQAC सैल्ल के कोआरडीनेटर असी. प्रो. नीतू खन्ना, स्टाफ सैक्ट्री डा. इन्दरप्रीत कौर, सिस्टर रीटा, सिस्टर ऐलसीना, असी. प्रो. जैसी जूलियन, असी. प्रो. निधि शर्मा, डा. धर्मवीर और समूह अध्यापक मौजूद थे।