You are currently viewing लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में तेज हवा से गिरी दीवारें, 12 भैंसाें की माैत

लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में तेज हवा से गिरी दीवारें, 12 भैंसाें की माैत

लुधियाना(विशाल ढल्ल):-लुधियाना हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में देर रात तेज हवा के कारण डेयरी का शेड उड़ गया। इसके चलते दीवारें गिरने से मलबे में 12 भैंसें दब गई। जानकारी के अनुसार हीरो वासन डेयरी की छत पर टिन की चद्दरें थी। जो रात को हवा के कारण उड़ गई। दीवारें व एंगल अंदर बंधे मवेशियाें पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हुई। गनीमत यह रही कि उस वक्त डेयरी में कोई काम करने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं था।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगाें की भीड़ लग गई। इसके साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में पहले कभी ऐसा हादसा नहीं हुआ था। डेयरी के मालिक रवि ने बताया कि रात को वर्करों ने दूध निकालने के बाद पशुओं को चारा दिया और डेयरी को बंद कर दिया।
देर रात वर्कर्स को जब धमाके की आवाज सुनी तो पता चला कि छत उड़ गई और मवेशी दीवारों के नीचे आ गए। रात को ही जेसीबी मशीन मंगवा कर काम शुरू कर दिया था। कुछ पशुओं को जिंदा निकाल दिया है जबकि कुछ अभी भी दबे हैं। 12 के करीब भैंसाें की माैत हाे गई, जिससे उन्हें लाखाें रुपये का नुकसान हाे गया।