You are currently viewing पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के सभी टकसाली कार्यकर्ताओं ने , “सरदार परगट सिंह” से की मुलाकात

पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के सभी टकसाली कार्यकर्ताओं ने , “सरदार परगट सिंह” से की मुलाकात

मान्यवर:-पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के सभी टकसाली कार्यकर्ताओं ने सरदार परगट सिंह विधायक / महासचिव पंजाब कांग्रेस से मुलाकात की। इस मुलाकात का दौरान सरदार परगट सिंह को टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने लम्बे चल रहे संघर्ष से अवगत करवाया और अपने रोश को भी प्रगट किया।

टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा की किस तरह हर सतर पर कांग्रेस को चुनाव जीताने के बाद भी उनको नजर अंदाज किया गया। कांग्रेस के पूरे 4.5 साल के शासन बीत जाने के बाद भी उनको बनता हक और मान सम्मान नहीं मिला अब टकसाली वर्कर्स ने एक साथ आवाज बुलंद की ताकि उन्हें सरकार के किसी विभाग और कांग्रेस संगठन में बनता मान मिले।

सरदार परगट सिंह जी ने सभी टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ता की बात ध्यान से सुनकर जल्‍द ही सरकार विभाग और कांग्रेस संगठन में एडजस्ट करेंगे और ये भी वादा किया की मॉडल टाउन में रहते टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्ता के निवास पर मिल कर उन्‍हें नई ज़िम्मेदारी के साथ साथ अधिकार से भी परिपुरन करेगे ता की संगठन और कांग्रेस को और मजबूत किया जाए।

उन्होन ये भी कहा की वह हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के धन्यवादी हैं | जो पिछले 20-25 सालो से कांग्रेस का झंडा उठा कांग्रेस को चुनाव में हर स्तर पर जीत दिलवाते आए हैं और हमेशा कांग्रेस को मजबूत् करने के लिए तत्पर रहते हैं और यह सभी कार्यकर्ता कभी भी मुझसे सीधी मुलाकात कर सकते हैं और समाज और लोगों की परशानी से अवगत कराएं ताकी जल्द से जल्द लोगों की परशानी को मिलकर हल किया जाएगा |

वह अब इस बात को विशेष ध्यान में रखेगे कि इन का मान सम्मान हमेशा कायम रहे और जल्द ही पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जी से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मौजुद कांग्रेस के टकसाली कार्यकर्ता विजय मिंटू, पुष्पिंदर लाली, धीरज घई, अंकित कत्याल, कीर्ति दत्ता, संदीप खोसला, गुरप्रीत सिंह, संदीप मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राणा, जालंधर कैंट के पार्षद अविनाश चंदर विशेष रूप से उपस्थिति हुए।