मान्यवर:-गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई | इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया | जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा | फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है |
इस मामले की जानकारी देते हुए सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि, देर शाम लोनी थाना पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था | अचानक ही एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया | लेकिन उन्होंने बाइक रोकने के बजाय बाइक को भगाना शुरू कर दिया | उधर पुलिस पार्टी ने भी दोनों का पीछा किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया |
लेकिन जब दोनों युवकों ने अपने आप को घिरता हुआ देखा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी | जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा भी गोली चलाई गई | इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लगी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया | गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान दिलवर पुत्र इरशाद निवासी अशोक विहार लोनी के रूप में हुई है |
शुरुआती जांच में पता चला है कि, वह शातिर किस्म का बदमाश है | आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है | उन्होंने बताया कि, फरार हुए इसके साथी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा | पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है | इस बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, एक लूट का मोबाइल भी बरामद हुआ है |