You are currently viewing एपीजे कॉलेज के एमए (म्यूजिक वोकल) सेम-2 के छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिणाम में  किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

एपीजे कॉलेज के एमए (म्यूजिक वोकल) सेम-2 के छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिणाम में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर(मान्यवर):-एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के एमए (म्यूजिक वोकल) सेम-2 के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के परिणामों में सुरविन्द्र सिंह ने 392/400 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान व पंकज महाजन ने 390/400 अंक प्राप्त करके, द्वितीय स्थान हासिल किया |

कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की कामना की।

उन्होंने इन छात्रों को एक शानदार सफलता के लिए मार्गदर्शन करने के लिए डॉ अमिता मिश्रा, एचओडी, म्यूजिक वोकल विभाग और डॉ. विवेक वर्मा, म्यूजिक वोकल विभाग की सराहना की।