You are currently viewing पीसीएम एस डी कॉलेज फार वूमेन जालंधर, की एन.सी.सी. कैडेटों ने कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप की प्राप्त 

पीसीएम एस डी कॉलेज फार वूमेन जालंधर, की एन.सी.सी. कैडेटों ने कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप की प्राप्त 

जालंधर(मान्यवर):-पीसीएम एस डी कॉलेज फार वूमेन, जालंधर की एन.सी.सी. कैडेट अंडर ऑफिसर मनीषा और कैडेट रानी ने 6000/- रुपये की कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप प्राप्त की है। ये स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) उन कैडेटों को प्रदान की जाती है |

जो पढ़ाई के साथ एनसीसी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते है |  कर्नल नरेंद्र तूर (कमांडिंग ऑफिसर, द्वितीय पंजाब गर्ल्स बटालियन) ने कैडेटों को स्कॉलरशिप चेक प्रदान किए।

कॉलेज की प्रबंधक कमेटी व प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने छात्रों को बधाई दी | उन्होंने विभाग की प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रिया महाजन की भी छात्राओं को कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करने पर सराहना की।