जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय जालंधर के एमए (म्यूजिक वोकल) सेम-II के छात्रों ने विश्वविद्यालय में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया। सुश्री हनू ने 400 में से 392 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आंचल शर्मा ने 389 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंजन ने 387 अंकों के साथ 5वां, सुश्री हरप्रीत ने 384 अंकों के साथ 7वां स्थान और अनुष्का ने 375 अंकों के साथ 13वां स्थान हासिल किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विद्यार्थियों, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर और तबला वादक सन्नी को बधाई दी |