You are currently viewing सियासी पंजाब,जनता बदहाल- पूर्व केंद्रीय सचिव ईंजी.चंदन

सियासी पंजाब,जनता बदहाल- पूर्व केंद्रीय सचिव ईंजी.चंदन

मान्यवर:-पंजाब में चल रही सियासी उठापटक के बीच जालन्धर से केंद्रीय विधानसभा पूर्व सचिव रहे चंदन रखेजा जी ने तंज कसते हुए जहाँ कांग्रेस को पंजाब की जनता के साढे चार साल खराब करने का दोषी करार दिया है, साथ ही पंजाब कांग्रेस की सियासी महत्वकांक्षा पर भी आडे हाथो लिया है।

चंदन जी ने कहा कि एक तरफ पंजाब में कांग्रेस ने किस प्रकार किसानों को पोलिटिसाइज़ कर उन्हे भड़का कर अपनी सियासत चमकाने की कोशिश की,वहीं दूसरी ओर लाॅ एंड आर्डर की धज्जियाँ उड़ रही थी |

परन्तु कांग्रेसी आगु मुख्यमंत्री समेत अपनी सियासी ज़मीन खोज रहे थे और कुछ तो नया मुख्यमंत्री तक ढूंढ रहे थे जो कि पंजाब की जन्ता के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है।

इसी बीच आज की परिस्थिती को देखते हुए भाजपा पूर्व सचिव ने एक कहावत का इस्तेमाल कर कांग्रेस का हाल बयान किया कि” दो बन्दरों की लडाई में,बिल्ली मलाई खा जाएगी”। चंदन जी ने बताया कि कांग्रेस जितने चाहे मुख्यमंत्री बदल ले परन्तु 2022 के आगामी चुनाव में जनता से किए धोखे का खामियाजा उन्हे भुगतना ही पड़ेगा।