जालंधर(मान्यवर):-महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में ज़ूम ऐप के जरिए अंतर सदन इंग्लिश लिटरेरी कम्पीटीशन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के मिडिल स्तर के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, विंध्या और शिवालिक के दो -दो प्रतियोगियों ने इस में भाग लिया। प्रतियोगिता आठ राउंड में विभक्त थी ।
प्रतियोगिता में अंग्रेजी कवियों की जीवनी, उनके चित्र दिखाकर संबंधित प्रश्न, पोएटिक डिवाइस, अंग्रेजी लेखकों की कहानियों पर बनी हिंदी फिल्में आदि के विषय में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए। जिनका उत्तर उन्होंने बखूबी दिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को बुद्धिमान तथा जागरूक बनाती हैं। यह विद्यार्थियों का मानसिक विकास करती हैं और स्मरण शक्ति भी बढ़ाती है। प्रतियोगिता का निर्णय इस प्रकार रहा :- पहले स्थान पर शिवालिक सदन की निहारा अग्रवाल और सुदीक्षा सिसोदिया उनके कुल अंक 80 रहे।
दूसरे स्थान पर विंध्या सदन रहा जिसके प्रतियोगी देव कुमार और काव्या कौड़ा थे। उनके कुल अंक 70 आए। तीसरे स्थान पर अरावली सदन के विपुल सोनिक और नील नानक सिंह रहे। उन्होंने 60 अंक हासिल किए।
चौथे स्थान पर स्थान पर नीलगिरी सदन के माधव पुरी और अब अवृता डंग रहे उन्होंने 50 अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री गिरीश कुमार जी ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी।