मान्यवर:-आज 17 सितंबर को भारत के यशस्वी एंव प्रभावशाली प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी को उनके 72वें जन्म दिवस पर बधाई संदेश देते हुए रखेजा जी ने बताया कि कैसे आज हम बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हमे नरेंद्र मोदी जी के रूप मे भारत का 14वां प्रधानसेवक मिला है।
साथ ही भाजपा नेता ने मोदी जी की दीर्घायु एंव अच्छी सेहत की कामना की और कहा कि भारत को प्रगतिशील और आवश्यक रफ्तार देने में मोदी जी ने अहम् भूमिका निभाई है और किस प्रकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मोदी जी ने जो कडे फैसले लिए हैं |
वह सराहनीय हैं जिस से कुछ लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा है परन्तु भारत को नया भारत बनाने में मोदी जी ने नियमानुसार अंकुश लगाया है। चंदन जी ने कहा कि देश में मोदी जी जैसे नेतृत्व की ही जरूरत है |
तभी कडाई से भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है जिस से आने वाली युवा पीढ़ी को करिश्माई बदलाव का अहसास होगा और काबिलियत पर चुने जाने का विश्वास हासिल होगा और अपने देश में रहकर देश सेवा का हौसला मिलेगा।अंत में पूछे जाने पर चंदन जी ने 2022 चुनावों में भाजपा की अच्छी जीत का विश्वास दिलाया और विकास की रफ्तार और तेज़ दौड़ने की कामना की।