करतारपुर (सुखप्रीत सिंह):-काफी दिनों से पंजाब में चल रहा है सरकारी बसों का चक्का जाम खत्म हो गया है | गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर ठेका कर्मचारी काफी दिनों से हड़ताल पर थे कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक चक्का जाम रहेगा | चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब सरकार के अफसरों के साथ बैठक के बाद सभी ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल को 29 सितंबर तक खत्म कर दिया है |
क्योंकि सरकार की तरफ से उन्हें विश्वास दिलाया गया है कि उनके वेतन में 30% की बढ़ोतरी कर दी जाएगी और साथ ही साथ उनके वेतन में हर साल 5% की बढ़ोतरी होगी तथा जो उनकी मुख्य मांग थी | वह थी ठेका कर्मचारियों को पक्का करने की इसके लिए भी उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि इस पर भी 1 हफ्ते के अंदर अंदर फैसला ले लिया जाएगा |
पक्का आश्वासन मिलने के बाद ठेका कर्मचारियों ने 29 सितंबर तक चक्का जाम खत्म करने की घोषणा कर दी है यूनियन के प्रधान का कहना है कि सरकार ने हमसे जितने दिनों का समय मांगा है हमने उन्हें दे दिया है | अगर निर्धारित समय के अंदर हमारी मांगे ना मानी गई तो हम 29 सितंबर के बाद से फिर चक्का जाम कर देंगे अगर सभी मांगे मान ली जाती हैं |
तो इसका फायदा ठेके पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को होगा कर्मचारी यूनियन के प्रधान का कहना है कि सरकार के आश्वासन और लोगों को चक्का जाम की वजह से हो रही परेशानी को देखते हुए हमने इस हड़ताल को 29 सितंबर तक डाल दिया है अब यह सरकार का कर्तव्य बनता है कि वह हमारी सभी मांगों को निर्धारित समय में पूरा कर दें ताकि हमें दोबारा चक्का जाम ना करना पड़े |