You are currently viewing यहाँ मां को गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; पढ़े

यहाँ मां को गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; पढ़े

मान्यवर:-मुंडका इलाके में आदतों में सुधार लाने के लिए कहने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपनी मां की हत्या करने के बाद से आरोपी फरार था। आरोपी पर पहले से उगाही का एक मामला चल रहा है। घरेलू विवाद की वजह से पत्नी भी आरोपी से अलग अपने मायके में रह रही थी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया की आरोपी की पहचान मुंडका निवासी सैनी चौपाल, मुड़का निवासी संदीप के रूप में हुई है।एक सितंबर की रात पुलिस को मुंडका में एक महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के गले में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से एक खिलौने वाली पिस्टल मिली। महिला की पहचान रोशनी के रूप में हुई। पता चला की उसे उसके बेटे ने गोली मारी है।

बेटा शादीशुदा है और उसकी पांच साल की बेटी है। घरेलू विवाद की वजह से उसकी पत्नी आरोपी से अलग रहती है। वह अपनी बेटी और मां के साथ रहता था। 6 सितंबर को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 400 लोगों से पूछताछ की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 150 जगहों पर दबिश दी।

सात सितंबर की देर रात आरोपी के इलाके में आने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और छह कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद उसे शराब पीने की लत लग गई। जिसकी वजह से पारिवारिक कलह होने लगा। उसकी मां लगातार आदत सुधारने के लिए कहती थी, जिसको लेकर अकसर उसका मां से झगड़ा हो जाता था। घटना वाली रात में मां से कहासुनी होने पर उसने घटना को अंजाम दिया।