You are currently viewing मिलनाडु के वेल्लोर में आया ,आठ वर्षीय लड़के को बुरी-तरह से प्रताड़ित करने का मामला

मिलनाडु के वेल्लोर में आया ,आठ वर्षीय लड़के को बुरी-तरह से प्रताड़ित करने का मामला

मान्यवर:-मिलनाडु के वेल्लोर में आठ वर्षीय लड़के को बुरी तरह प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस लड़के के शरीर पर जलाए जाने के कई निशान पाए गए। मामला प्रेम संबंध में बदले की भावना से जुड़ा हुआ है।

मंगलवार को एक महिला आठ साल के एक बच्चे को लेकर गुड़ियातम पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। इस बच्चे की गर्दन और जननांगों पर जलाए जाने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, 33 साल के सेतु की शादी ईश्वरी से हुई थी और उसके 10 व 8 साल के दो बच्चे थे।

चार महीने पहले ईश्वरी ने अलग होने का फैसला किया। सेतु ने भी अपनी पड़ोसन वेनी के साथ उसी घर में रहना शुरू कर दिया। मंगलवार को 8 साल का बच्चा भागकर अपनी रिश्तेदार के घर पहुंच गया। महिला को बच्चे के गर्दन, पीठ, हाथ, पैर और जननांगों पर जले के निशान मिले।

बच्चे ने बताया कि वेनी ने उसे प्रताड़ित किया और उसके शरीर को जगह-जगह दागा। इसके बाद वह बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।