मान्यवर:-हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | जहां अनैतिक संबंधों के शक के चलते 5 लोगों की एक शख्स ने बेरहमी से हत्या कर दी |
जिनमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल है | मामला जिले के राजेंद्र पार्क का है, जहां मकान मालिक ने की अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी |
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर किया | हत्यारोपी को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया |
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है | आरोपी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है |