लुधियाना(विशाल ढल्ल):-लुधियाना के कुंदनपुरी एरिया में एक महिला टीचर ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही छत पर मिला। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुंदनपुरी निवासी शालिनी एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। 46 वर्षीय शालिनी की अभी शादी नहीं हुई थी। लेकिन वह पिछले समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी। घर की आर्थिक हालत भी स्थिर नहीं थी।
सुबह एक महिला ने उसका शव छत पर पड़ा देखा।शव देखकर वह चिल्लाने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। शालिनी के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी 78 वर्षीय मां के साथ अकेले ही यहां रहती थी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की मां की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया।
जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि मृतका के घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सुसाइड नोट में उसने किसी को भी अपनी मौत को जिम्मेदार नहीं बताया है। लेकिन उसने लिखा कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान है, इसलिए अपनी मां को अकेले छोड़कर जा रही है।