मान्यवर:-उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई | नोएडा में डबल मर्डर की इस वारदात से सनसनी फैल गई है | पुलिस ने बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं | अब पुलिस बच्चों के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है | दोनों बच्चों का कत्ल बेरहमी के साथ किया गया है |
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कातिल कौन है और उसने मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है | मामला नोएडा के सेक्टर 34 का है | जहां बिलबांग स्कूल के सामने अरावली ग्रीन एरिया से दोनों बच्चों की लाश बरामद की गई है सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर लाश बरामद की और आस-पास सुराग और सबूत तलाश करने के लिए छानबीन भी थी |
सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर इन मासूम बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था | जो दोनों को इतनी बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया | पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चों के गले पर काटने के निशान हैं | अब पुलिस की कोशिश ये है कि उनके परिवार वालों से संपर्क हो जाए | अभी तक हत्या और कातिल के बारे में पुलिस को कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है | पुलिस मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है |