मान्यवर:-सुप्रीम कोर्ट के बाहर सोमवार को 2 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। कोर्ट के गेट नंबर D पर पति-पत्नी ने खुद को आग लगा ली।
इसके तुरंत बाद उन्हें पुलिस वैन से राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। महिला की तुलना में पुरुष की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
ये दोनों कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जरूरी पहचान पत्र नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
इसी बीच उन्होंने खुद को आग लगा ली। वे खुदकुशी क्यों करना चाह रहे थे | इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला और पुरुष की पहचान उजागर नहीं की गई है।