You are currently viewing व्यापारियों को ऐलान, चढूनी होंगे पंजाब के अगले सीएम, व्यापारी महासम्मेलन में गुरनाम चढूनी का चुनाव में सक्रियता से उतरने का ऐलान

व्यापारियों को ऐलान, चढूनी होंगे पंजाब के अगले सीएम, व्यापारी महासम्मेलन में गुरनाम चढूनी का चुनाव में सक्रियता से उतरने का ऐलान

जम्मू(सुरेश सैनी):-लुधियाना में एक व्यापारी मीटिंग में पहुंचे हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव मैदान में सक्रियता का ऐलान किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए चढूनी ने कहा कि मिशन 2022 के तहत वह देश भर के व्यापारियों के आभारी है जिन्होंने पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 के तहत पंजाब में मौजूदा दलों से सत्ता लेकर अच्छा करके दिखाया जाएगा। फिर अगला निशाना 2024 में मिशन भारत होगा। जिसमें मजदूरों, किसानों का राज होगा न कि कार्पोरेट का मिशन 2022 में किसानों के मुद्दे तो है ही साथ ही जो भी दुखी वर्ग है |

जिसमें मजदूर, व्यापारी व अन्य वर्गां की खुशाहाली व न्याय उन्नति को लिए काम किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चे के एतराज पर चढूनी ने कहा कि केवल विचारधारा का अंतर है। वो भी इतने नाराज नहीं है। चढूनी ने अपनी चुनाव भागीदारी को मजबूत देने के लिए तर्क दिया कि कामरेड भी चुनाव लड़ते है।  साथ ही कहा कि मुझे केवल सात दिन के लए सस्पेंड किया था। संयुक्त मोर्चा ने कभी मुझे यह नहीं कहा कि वह लोगों से न मिलें है। चंद राजनेता ऐसी बातें बना रहे है जोकि हमें आम, कांग्रेस का बंदा कह देते है।

चढूनी से सवाल पूछा कि क्या चुनाव लडऩे का अधिकार केवल इनके दलों के पास है। विचारधारा अलग हो सकती है। जैसे वोट डालते है। वैसे ही यदि हम देश में बदलाव चाहते है तो चुनाव लडऩा ही एकमात्र विकल्प है। बदतर हुई राजनीति से अब राजनीति ही देश को बचाएगी। पश्चिमी बंगाल में भाजपा को हराने की बात की। यूपी में भी यही संदेश है।  चढूनी ने कहा कि भाजपा का राज है इसलिए विरोध हो रहा है। लेेकिन दूसरे दलों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।इस मौके पर बीएपी दल के नेता एवं लुधियाना के व्यापारी तरूण जैन बावा ने कहा कि व्यापारी जाग चुका है तथा चढूनी की अगुवाई तले चुनाव लड़ेंगे तथा चढूनी पंजाब के सीएम होंगे।