You are currently viewing डी. ए. वी कॉलेज में भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगाँठ पर  एन सी सी कैडेट्स ने बनाये पोस्टर

डी. ए. वी कॉलेज में भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगाँठ पर एन सी सी कैडेट्स ने बनाये पोस्टर

जालंधर(मान्यवर):-भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगाँठ पर डी. ए. वी कालेज जालन्धर के एन सी सी (नेवल विंग) ने कैडेट्स के लिये पोस्टर मेकिंग प्रतियोगित का आयोज़न किया। कैडेट्स ने  आंदोलन से संबंधित अलग अलग विषयो पर पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में लगभग 25 कैडेट्स ने भाग लिया तथा आंदोलन की वर्षगाँठ को उत्साहपूर्वक मनाया। नेवल विंग के ऐ एन् ओ सब लेफ्टीनेंट प्रो. मनोज कुमार ने इस दिन के महत्व को उजागर किया।

उन्होंने बताया के किस तरह वर्ष 1942 में महात्मा गांधी नें अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ इस महान आंदोलन की शुरुआत की तथा ‘करो या मरो ‘ का नारा बुलंद किया। इस आंदोलन ने भारत में अंग्रेजी साम्राज्य की जड़ें हिला दी। कैडेट्स ने इन सब घटनाओ को अपने पोस्टरों मै दर्शाया।
2 पंजाब नेवल एन् सी सी के यूनिट सी. ओ. कमांडर मनदीप सिंह ने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया एवम् आंदोलन के महत्व पर चर्चा की । कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस. के. अरोडा ने कैडेट्स को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की बधाई दी तथा महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग् को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पहले तीन प्रतियोगिओं को कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया जायेगा।