*प्रधान प्रितपाल सिंह ने किया सम्मानित
लुधियाना(विशाल ढल्ल):-गुरद्वारा दुख निवारण साहिब लुधियाना में चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर लुधियाना श्रीमति पूनम खैहरा सिद्वू ने नतमस्तक होते हुए सरबत के भले की अरदास की। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल ङ्क्षसह ने चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर लुधियाना को गुरू घर की तरफ से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर लुधियाना श्रीमति पूनम खैहरा सिद्वू ने कहा कि गुरद्वारा साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह द्वारा सिख धर्म के प्रचार व पसार को लेकर की जा रही सेवाएं प्रंशसनीय है। वह कामना करते है कि इसी तरह प्रधान प्रितपाल सिंह सेवा भावना के साथ अपनी सेवाएं निभाते रहे।
इस अवसर पर गुरद्वारा साहिब के महासचिव अवतार सिंह,जगजीत सिंह सिब्बल,कमल चावला,अवनीत सिंह,जसविंदर सिंह,रविंदरपाल सिंह खालसा व कंवलप्रीत सिंह आदि उपस्थित थें। फोटो प्रधान प्रितपाल सिंह चीफ इन्कम टैक्स कमिश्नर लुधियाना को सम्मानित करते हुए।