जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय के बी.वोक (वेब टेक्नोलॉजी और म्यूटिमिया) सेम-5 के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में पहला, दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया।
रूपाली ने 356 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया | सुमन ने 354 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा और भव्य मनोचा ने 400 में से 351 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री आशीष चड्ढा एवं श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।