You are currently viewing गुरलाल सिंह लाली लोक जनशक्ति पार्टी के नए पंजाब प्रधान नियुक्त; राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव के बाद हुआ बदलाव

गुरलाल सिंह लाली लोक जनशक्ति पार्टी के नए पंजाब प्रधान नियुक्त; राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव के बाद हुआ बदलाव

*विशाल ढल्ल की लुधिआना से रिपोर्ट

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में हुए बदलाव के बाद पार्टी ने प्रदेश इकाई में भी परिवर्तन किया है और गुरलाल सिंह लाली को नया पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसका एलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जी सिंह ने लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम जी सिंह ने कहा कि भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी ने केन्द्रीय केबिनेट मंत्री पशुपतिनाथ पारस को अपना नया अध्यक्ष चुना है जो इस दौरान रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान पर भी बरसे, जिन्होंने पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।

वहीं पर संगठन में बदलाव के बाद अब प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर भी बदलाव किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में पंजाब के युवा अध्यक्ष गुरलाल सिंह लाली को प्रदेश की कमान संभाली गई है जो एक मेहनती और कर्मठ नेता है।आने वाले दिनों में जिलों की इकाइयों का भी ऐलान किया जाएगा। वहीं पर किसानों को लेकर उन्होंने भाजपा की नीति का समर्थन किया और खेती कानूनों को किसानों और देश के हित में बताया।वहीं पर गुरलाल सिंह लाली में पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको बखूबी निभाएंगे और आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाएंगे।