जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय जालंधर के बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेम-I के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में दूसरा, तीसरा, चौथा और छठा स्थान हासिल किया। श्वेता ने 352 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया | कृषििका चौहान ने 340 अंकों के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया | खुशी 338 अंक के साथ विश्वविद्यालय में चौथे स्थान पर रही। प्रियंका 400 में से 334 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं।
प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्रों और शिक्षकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी।