You are currently viewing भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर के निधन पर खेल जगत में छाई- शोक की लहर

भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर के निधन पर खेल जगत में छाई- शोक की लहर

मान्यवर:-भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अपने बैडमिंटन करियर में नंदू नाटेकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साल 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड पाने वाले वह भारत के पहले बैडमिेंटन खिलाड़ी थे।

नंदू नाटेकर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने क्रिकेट खेला भी। लेकिन उनका मन क्रिकेट में नहीं लगा। इसके बाद नंदू ने अपना ध्यान बैडमिंटन पर लगाया। इसके बाद बैडमिंटन में उन्होंने नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने साल 1953 में 20 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अपने बैडमिंटन करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह साल 1954 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिर कभी इस स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया।