जालंधर(मान्यवर):-पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के युथ क्लब की तरफ से अल्फ़ा महेन्दरु फाउंडेशन की सहयोग से कोविड-19 वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों एंव स्टाफ के सदस्यों को कोवाक्सिन लगाई गई। अल्फ़ा महेन्दरु फाउंडेशन के प्रेजिडेंट श्री रमेश महेन्दरु ने बताया कि उनके द्वारा लगाया गया यह बाहरवां वैक्सीन कैंप था। अल्फ़ा महेन्दरु फाउंडेशन के द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने सम्मानित किया गया।