You are currently viewing असम और मिजोरम के बीच हुई सीमा विवाद में हिंसक-झड़प

असम और मिजोरम के बीच हुई सीमा विवाद में हिंसक-झड़प

मान्यवर:-असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में हिंसक झड़प औऱ 5 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना को लेकर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस,  राजद ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है | तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि असम और मिजोरम के बॉर्डर पर बेरोकटोक हिंसा को देखकर मैं हैरान और स्तब्ध है | उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में हिंसा की ऐसी घटनाएं देश में लोकतंत्र की मृत्यु का न्योता दे रही हैं | भारत इससे कहीं बेहतर भविष्य का हकदार है |

गौरतलब है कि असम के कछार और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले  हुए थे | हिंसक भीड़ ने कुछ निजी वाहनों को भी निशाना बनाया | हिंसा को लेकर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया था कि मिजोरम सरकार ने समझौते का उल्लंघन किया है | वहीं मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने कहा, असम पुलिस ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समझौते तोड़ा औऱ कोलासिब में एक पुलिस चौकी पर धावा बोला | मिजोरम ने कहा कि असम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिस पर गोलियां चलाईं |