मान्यवर:-टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए बुरी खबर है, टेबल टेनिस में भारत की स्टार मनिका बत्रा को वीमंस सिंगल के तीसरे दौर में 10 वरीय ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने उन्हें सीधे सेटों में 8-11, 2-11, 5-11, 7-11 से हरा दिया है | मनिका ने पहले गेम में कड़ी टक्कर दी थी लेकिन इसके बाद सभी सेटों में वो ऑस्ट्रिया की खिलाड़ी से पीछे नजर आईं |ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने मैच में काफी आक्रमक अंदाज में खेल दिखाया जिसका जवाब मनिका नहीं दे पाई |
अब टोक्यो में टेबल टेनिस में भारत की ओर से एक मात्र चुनौती शरत कमल के रूप में बची हुई है | इससे पहले अपने से अधिक रैंकिंग की खिलाड़ियों को हराने वाले मनिका के पास विश्व में 16वें नंबर की पोलकानोवा के नियंत्रित और दमदार खेल का कोई जवाब नहीं था | मनिका इससे पहले अचंता शरत कमल के साथ मिश्रित युगल में भी बाहर हो गयी थी | दूसरी ओर टेबल टेनिस में अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे अचंता शरत कमल ने शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करते हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को यहां पुरुष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन महिला एकल में सुतिर्था मुखर्जी सीधे गेम में हारकर बाहर हो गयी |