You are currently viewing बंदूक के साथ फोटो क्लिक करते वक्त दब गया ट्रिगर ,यहाँ हुई महिला की मौत

बंदूक के साथ फोटो क्लिक करते वक्त दब गया ट्रिगर ,यहाँ हुई महिला की मौत

मान्यवर:-उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में फोटो खिंचवाते वक्त एक महिला की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है | महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि फोटो लेते वक्त लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई | वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या गोली मारकर कर दी है | पुलिस ने 4 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है | महिला की बंदूक के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं | मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है | आरोप है कि ससुरालपक्ष के लोग दहेज में 2 लाख कैश मांग रहे थे |

मृतका की शादी दो महीने पहले ही हुई थी | मृतका के पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है | पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल जारी है | ससुरालपक्ष के बयान की भी जांच की जाएगी | पूरे प्रकरण पर एएसपी कपिलदेव सिंह का कहना है कि शाहाबाद कस्बे में एक पति-पत्नी के द्वारा कथित तौर पर सेल्फी लेते वक्त गोली चल जाने की घटना सामने आई है | महिला की इस घटना में मौत हो गई थी | महिला के परिजनों ने दहेज हत्या के तहत केस दर्ज करने की अपील की थी, हम सभी तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं | दोनों के मोबाइल बरामद हुए हैं | फॉरेंसिक टीम ने कई तथ्य समझाए हैं | बंदूक बरामद कर ली गई है | सभी तथ्यों की जांच के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी |