You are currently viewing एचएमवी के एम. वोक (वेब प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया) सेम – I के छात्रों ने कॉलेज का किया नाम रोशन

एचएमवी के एम. वोक (वेब प्रौद्योगिकी और मल्टीमीडिया) सेम – I के छात्रों ने कॉलेज का किया नाम रोशन

जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिला महा विद्यालय के एम. वोक (वेब टेक्नोलॉजी एंड म्यूटिमिया) सेम- I के छात्रों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। जेनिया अरोड़ा ने 484 अंक के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरवीन कौर 500 में से 479 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

प्रिंसिपल प्रो डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री आशीष चड्ढा एवं श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।