जालंधर(मान्यवर):-महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में ज़ूम ऐप के जरिए अंतर सदन हिंदी हास्य रस कविता उच्चारण मिडिल तथा सीनियर स्तर पर आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में चारों सदन (अरावली विंध्या शिवालिक और नीलगिरी ) के 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक एपीजे कॉलेज की डॉ अंजना तथा एपीजे स्कूल रामा मंडी की डॉ अंजुम दीप थीं। प्रतियोगियों ने अपनी कविताओं द्वारा श्रोताओं को अपनी प्रस्तुति से लोट पोट कर दिया। विद्यालय के उभरते कवियों ने सबको गुदगुदाते हुए हंसने के लिए मजबूर कर दिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक एपीजे कॉलेज के डॉ अंजना तथा एपीजे स्कूल रामा मंडी की डॉक्टर अंजुमन दीप थीं।
प्रतियोगिता के परिणाम (मिडिल) इस प्रकार रहा – पहले स्थान पर निष्ठा अरोड़ा , दूसरे स्थान पर श्रेया गर्ग और मान्या जायसवाल , तीसरे स्थान पर अरुणी बंसल रहे | परिणामों में सदनों का परिणाम (मिडिल) इस प्रकार रहा – पहले स्थान पर विंध्या सदन, दूसरे स्थान पर नीलगिरी सदन, तीसरे स्थान पर शिवालिक और चौथे स्थान पर अरावली सदन रहा। प्रतियोगिता के परिणाम (सीनियर) पहले स्थान पर आनंदिता आनंद , दूसरे स्थान पर वंशिका भाटिया ,तीसरे स्थान पर मिशा पुरी और अनुष्का मित्तल रही |
प्रतियोगिता में सदनों का परिणाम (सीनियर) इस प्रकार रहा – पहले स्थान पर अरावली सदन, दूसरे स्थान पर विंध्या सदन, तीसरे स्थान पर नीलगिरी सदन और चौथे पर शिवालिक सदन रहा। एपीजे स्कूल के प्रिंसीपल श्री गिरीश कुमार जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हास्य का विशेष महत्व है । हास्य के कारण इंसान का स्वास्थ्य अच्छा होता है और वह कठिनाईयों का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ,विद्यार्थियों को इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए।