जालंधर(मान्यवर):-हंस राज महिलामहाविद्यालय के एम. वोक कॉस्मेटोलॉजी एंड वेलनेस सेम I के छात्र शीर्ष स्थान हासिल करके विश्वविद्यालय में चमके हैं। हरनूर कौर ने 400 में से 342 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ने 326 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रितिका ने 307 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विद्यार्थियों, विभागाध्यक्ष मुक्ति अरोड़ा और अदिति जी को बधाई दी।