⇐डीएवी कॉलेज जालन्धर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की सूची में किया शीर्ष स्थान हासिल।
⇐पी॰जी.डी.एफ.एस॰ के विद्यार्थी नवीन सेठी ने किया विश्वविद्यालय में टॉप तथा मनप्रीत कौर ने प्राप्त किया दूसरा स्थान।
जालंधर(मान्यवर):-गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित पी॰जी.डी.एफ.एस॰ के परिणाम में डीएवी कॉलेज जालन्धर अपनी परम्परा को बरकरार रखते हुए विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज रहा। मेरिट सूची में प्रथम व द्वितीय स्थान पर डीएवी कॉलेज जालन्धर ने कब्जा जमाया। कॉलेज के विद्यार्थी नवीन सेठी ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान तथा मनप्रीत कौर ने मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ॰ एस॰ के॰ अरोड़ा ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कॉलेज की परम्परा को बनाए रखा है क्योंकि डीएवी के छात्रों ने हमेशा ही सफलता का डंका बजाया है। डॉ॰ अरोड़ा ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा कॉमर्स विभाग के मेहनती स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो॰ अशोक कपूर ने बताया कि बी.कॉम.(एफ.एस.) की छात्रा तनिष्का आनंद ने भी विश्वविद्यालय मेरिट सूची में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों तथा स्टाफ की कड़ी मेहनत को देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की उपलब्धियों हेतु शुभकामनाएं दी।