⇐डीएवी कॉलेज जालन्धर के एम.ए. राजनीति विज्ञान तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना दबदबा कायम रखा।
⇐अमनप्रीत सिंह व जॉय विज ने किया यूनिवर्सिटी टॉप । साथ ही अमनप्रीत सिंह ने जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की।
जालंधर(मान्यवर):- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.ए. राजनीति विज्ञान तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज जालन्धर ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की। डीएवी कॉलेज ने इस बार विश्वविद्यालय मेरिट सूची में क्रमश: पहला, चौथा, व आठवां स्थान पर कब्जा जमाया। कॉलेज के छात्रों अमनप्रीत सिंह व जॉय विज ने संयुक्त रूप में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। अभिजीत सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया। किरनप्रीत कौर ने आठवां स्थान हासिल किया।
अमनप्रीत सिंह ने जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण करके कॉलेज का नाम रोशन किया। अमनप्रीत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व मार्गदर्शक गुरुजनों को दिया।