You are currently viewing डी.ए.वी कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराया

डी.ए.वी कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराया

जालंधर(मान्यवर) :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम. ए. संस्कृत प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज जालन्धर विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज रहा। डीएवी कॉलेज ने इस बार विश्वविद्यालय मेरिट सूची में क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया। कॉलेज के विद्यार्थी धर्मेन्द्र कुमार ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराते हुए मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया तथा मोनिका व प्रिया ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहकर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस. के. अरोड़ा ने विदयार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया कि डीएवी वह प्रयोगशाला है जहाँ प्रतिभाओं को तराशा जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व की बात है। डॉ. अरोड़ा ने विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा संस्कृत विभाग के मेहनती स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीवन आशा ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों तथा स्टाफ की कड़ी मेहनत को देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

D.A.V. College Jalandhar