You are currently viewing Boman Irani की मां जेरबानू का 94 साल की उम्र में निधन

Boman Irani की मां जेरबानू का 94 साल की उम्र में निधन

एक्टर ने लिखा- कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी मांगी थी…

मान्यवर :- बॉलीवुड के फेमस एक्टर बोमन ईरानी की मां जेरबानू ईरानी का बुधवार को निधन हो गया. वे 94 साल की थीं | एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी | उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है |

उन्होंने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मां ईरानी का आज सुबह नींद में शांति से निधन हो गया | वह 94 वर्ष की थीं | उन्होंने मेरे लिए माता और पिता दोनों की भूमिका निभाई | ” उन्होंने आगे लिखा, “मजेदार कहानियां, जो केवल वह ही बता सकती थीं | जब उन्होंने मुझे फिल्मों में भेजा, तो उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी कंपाउंड के बच्चे मेरे साथ जाएं और मैं बच्चों के लिए पॉपकॉर्न न भूलं | “

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

बोमन ने आगे लिखा, “उसे अपना खाना और अपने गाने पसंद थे और वह एक झटके में विकिपीडिया और आईएमडीबी की फैक्ट-चेक कर सकती थी | वह हमेशा कहती थीं आप ऐसे एक्टर नहीं हैं, जो लोग आपकी तारीफ करें | आप केवल एक एक्टर हैं इसलिए आप लोगों को हंसा सकते हैं | उन्होंने कहा था लोगों को खुश करो. कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी और कुछ आम मांगे थे | वह चाहती तो चांद और तारे मांग सकती थी | वह हमेशा से एक स्टार थीं और हमेशा रहेंगी | “

Boman Irani