जालंधर(मान्यवर) :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.कॉम. तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज जालन्धर विश्वविद्यालय मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज रहा। मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर डीएवी कॉलेज जालन्धर ने कब्जा जमाया।
कॉलेज के विद्यार्थी पीयूष चोपड़ा ने विश्वविद्यालय स्तर पर सफलता का परचम लहराते हुए मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि पीयूष चोपड़ा गत सेमेस्टेर में 16वें स्थान पर थे, परंतु इस बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विश्वविद्यालय में टॉप पर रहे। कॉलेज के विद्यार्थी मोहित भी विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दसवें स्थान पर रहकर टॉप टेन में जगह बनाई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.एस.के.अरोड़ा ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि डीएवी के छात्र हमेशा ही सफलता के शिखर पर रहें हैं। यह उपलब्धि भी कॉलेज के लिए गर्व की बात है।
डॉ. अरोड़ा ने विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा कॉमर्स विभाग के मेहनती स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक कपूर ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों तथा स्टाफ की कड़ी मेहनत को देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की उपलब्धियों हेतु शुभकामनाएं दी।