You are currently viewing दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने जीती कोरोना से जंग

दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने जीती कोरोना से जंग

अस्पताल से मिली छुट्टी

मान्यवर :- बैडमिंटन खिलाड़ी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण को इसी महीने तबीयत बिगड़ने के बाद ने बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | वहीं अब उनके एक करीबी दोस्त और उनकी स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक विमल कुमार ने जानकारी दी है कि, प्रकाश पादुकोण अब पूरी तरह से ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है |

प्रकाश पादुकोण को मिली अस्पताल से छुट्टी

विमल कुमार ने कहा कि प्रकाश की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है | उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है | इसलिए अब वो घर आ गए है | साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, परिवार के बाकी लोग भी अब पहले से ठीक है लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि उनकी रिपोर्ट अभी भी पॉजिटिव है या निगेटिव | कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉजिटीव पाई गई थीं | जिसके बाद वो अपने घर में ही आइसोलेट हो गई | दीपिका की तबीयत भी अब पहले से बेहतर बताई जा रही है |

1 मई को हुए थे अस्पताल में भर्ती

वहीं इससे पहले इनके कोरोना पॉजिटीव होने की खबर भी विमल कुमार ने ही दी थी | उन्होंने बताया था कि, करीब 10 दिन पहले प्रकाश , उनकी पत्नी और बेटी अनीशा को कोविड 19 के लक्षणों का एहसास हुआ | जिसके बाद सभी ने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई | इसके तुरंत बाद सभी ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया, लेकिन दो दिन तक दीपिका के पिता का बुखार नहीं उतरा | इसलिए उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था | प्रकाश की पत्नी और बेटी घर पर ही क्वारंटाइन हैं |

Covid-19 | Deepika Padukone