रूस की पहली महिला सर्जन ” वेरा गेड्रोइट्स “
मान्यवर :- इंटरनेट संर्च इंजन कंपनी Google ने आज रूस की पहली महिला सर्जन Vera Gedroits को सम्मानित किया है | गूगल ने वेरा के 151वें जन्मदिन पर उनके लिए डूडल बनाया है | बता दें कि डॉ. वेरा इग्नटिवेना गेड्रोइट्स रूस की डॉक्टर ऑफ मेडिसिन थीं | यह अपे देश की पहली महिला सर्जन थीं | एक सर्जन होने के साथ साथ वेरा प्रोफेसर, कवि व लेखिका भी थीं | इन्होंने युद्ध चिकित्सा के क्षेत्र में कई लोगों की जान बचाई है इस कारण इनका नाम पूरे विश्व में जाना जाता है |
बता दें कि रूस में हाईजीन, पोषण युक्त भोजन को लेकर रूस में पहली बार गेड्रोइट्स ने ही आवाज उठाई थी | बता दें कि गेड्रोइट्स का जन्म 19 अप्रैल 1870 को कीव में हुआ था | वह यहां के शाही वंश लिथुआनियाई से ताल्लुक रखती थीं | हालांकि इस दौरान कीव रूस साम्राज्य का भाग था | गेड्रोइट्स ने अपनी मेडिसिन की पढ़ाई स्विट्जरलैंड से की और वे डॉक्टर बनीं | इसके बाद वे वापस अपने देश लौट आईं और अपना करियर एक फैक्ट्री अस्पताल में शुरू किया |
बता दें कि गेड्रोइट्स के नाम कई उपलब्धियां हैं | सर्जन व प्रोफेसर होने के साथ साथ उन्होंने कई रिसर्च पेपरों को भी लिखा है | वह एक बेहतरीन कवि और लेखिका थीं | उन्होंने अपनी बायोग्राफी 1931 में लिखा जिसका शीर्षक ‘Life’ था | इस किताब में उन्होंने अपने जीवन यात्रा के बारे में चर्चा किया है | साल 1932 में 56 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु कीव में हो गई | बता दें कि गेड्रोइट्स ने सर्जरी से संबंधित कई किताबों को लिखा है जो भविष्य में चिकित्सा के संबंध में काफी काम आईं |