मान्यवर :– कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आज अहम फैसला लिया है। दरअसल, चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। लॉकडाउन की अवधि आज रात 10 बजे से शुरु होगी, जो सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगी।
बता दें कि, पंजाब में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ में वीकेंड पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी के चलते यह सख्त फैसला लिया गया है।