You are currently viewing Kumbh 2021 – दूसरे शाही स्नान में भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी
Kumbh 2021

Kumbh 2021 – दूसरे शाही स्नान में भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

कोरोना को लेकर खास इंतजाम

मान्यवर :- धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है | सोमवती अमावस्या के मौके पर भक्त हरिद्वार में डुबकी लगा रहे हैं | आज अखाड़ों का भी शाही स्नान है | तय समय के मुताबिक सभी अखाड़े भी शाही स्नान करेंगे | कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं |

सावधानी के साथ सोमवती अमावस्या का शाही स्नान हो रहा है | कोरोना को लेकर हरिद्वार में प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं | सभी अखाड़ों को स्नान के लिए आधे-आधे घंटे का वक्त दिया गया है |

दिखानी होगी कोरोना रिपोर्ट

हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले भक्तों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी | प्रशासन ने लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा है |

महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव

उधर, शाही स्नान से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर पूरे अखाड़े को सैनिटाइज किया है | उनके करीबी संतों की भी कोरोना जांच की जा रही है |

Kumbh 2021