You are currently viewing WhatsApp चैटबॉक्स और टेक्स्ट का बदलेगा रंग
WhatsApp

WhatsApp चैटबॉक्स और टेक्स्ट का बदलेगा रंग

आने वाले हैं ये खास फीचर्स

मान्यवर :- इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपनी प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से काफी सुर्खियों में है | नई पॉलिसी के डर से बहुत सारे लोगों ने व्हाट्सऐप का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है | हालांकि अभी भी व्हाट्सऐप मोस्ट पॉपुलर ऐप्स में से एक है | कंपनी अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है | इस साल व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप के लिए वीडियो और वॉयस कॉल सपोर्ट और कई दूसरे फीचर्स शामिल करने जा रहा है | इसके अलावा व्हाट्सऐप चैट को मजेदार बनाने के लिए कंपनी व्हाट्सऐप का रंग बदलने वाला फीचर भी लेकर आ रही है | साथ ही आने वाले दिनों में आप व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम रील्स वीडियोज भी देख सकते हैं | आइये जानते हैं आने वाले समय में व्हाट्सऐप पर कौन-कौन से नए फीचर आने वाले हैं |

व्हाट्सएप चैटबॉक्स का कलर बदल पाएंगे- व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है | इसी क्रम में एक नया और मजेदार फीचर व्हाट्सऐप में जुड़ने वाला है | जिसके तहत यूजर्स व्हाट्सऐप चैटबॉक्स का रंग बदल सकते हैं | नए फीचर में यूजर्स को टेक्स्ट का कलर बदलने का भी मौका मिलेगा | आप चैट टेक्स्ट का कलर फ्लूरोसेंट ग्रीन कर सकते हैं | अभी इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है |

वॉयस मैसेज की प्लेबैक स्पीड- व्हाट्सऐप पर ऐसा ही एक और मजेदार फीचर आने वाला है वॉयस मैसेज को सुनने का | इस फीचर में यूजर्स को अलग-अलग प्लेबैक स्पीड पर वॉयस मैसेज सुनने की सुविधा मिलेगी | इससे आप वॉयस मैसेज को फ़ास्ट या स्लो स्पीड में सुन पाएंगे | इसमें 1.0X, 1.5X और 2.0X तीन प्लेबैक स्पीड के ऑप्शन मिलेंगे |

व्हाट्सएप पर देख पाएंगे इंस्टाग्राम रील्स- आने वाले दिनों में व्हाट्सएप पर एक और मजेदार फीचर आने वाला है | इसमें आप व्हाट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम रील्स देख पाएंगे | व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम की शॉर्ट वीडियोज देखने के लिए एक सेक्शन होगा, जहां यूजर्स इंस्टाग्राम रील्स देख पाएंगे | हालांकि ये फीचर कब तक आएगा अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है |

WhatsApp