You are currently viewing रजनीकांत ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्यू
PM Modi | Rajinikanth

रजनीकांत ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्यू

फाल्के अवॉर्ड के लिए भगवान का जताया शुक्रिया

मान्यवर :- सुपरस्टार रजनीकांत को जल्द ही भारतीय फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा | अवार्ड मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश जावड़ेकर और जूरी मेंबर को धन्यवाद दिया | रजनीकांत ने कहा कि मैं अपना यह पुरस्कार उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं जिन्होंने मेरी यात्रा में अपना साथ दिया | इस पुरस्कार के लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं |

दादा साहब फाल्के अवार्ड की घोषणा

बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने दादा साहब फाल्के अवार्ड की घोषणा की | उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा | रजनीकांत की उम्र 71 साल है | प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ”सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है | अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा | इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी | ”

क्या कहा था पीएम ने

अवार्ड की घोषणा के बाद पीएम ने ट्वीट किया, “सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई | उन्होंने जबरदस्त काम कर हम सब के दिलों में एक खास जगह बनाई है | ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है | “

क्यों भड़के जावड़ेकर ?

जावडेकर ने रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान अभिनेताओं में से एक बताया लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के बाद वह नाराज हो गए | दरअसल, रजनीकांत दक्षिण राज्य तमिलनाडु से आते हैं, जहां अभी विधानसभा के चुनाव हैं | ऐसे में एक पत्रकार ने जावड़ेकर से सवाल किया, ”क्या तमिलनाडु में चुनाव होने की वजह से रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिया जा रहा है ? ” इस सवाल के जवाब में नाराज़ जावड़ेकर ने कहा, ”आप सवाल सही पूछा कीजिए | ”

PM Modi | Rajinikanth